रायपुर
राजधानी की इन सडक़ों पर नई व्यवस्था जल्द
22-Dec-2023 9:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर। जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में लिए निर्णय अनुसार अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आर्केड तक डिवाइडर बनाने अथवा सडक़ को दाहिने-बाएं ट्रैफिक के लिए बीच से विभाजित करने मार्कर लगाया जाएगा। इसी तरह से शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे, पंडरी एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे और कमल विहार चौक पर जल्द से जल्द विद्युत सिग्नल शुरू कर दिए जाएंगे। ताकि शहर वासियों को एक्स्प्रेस वे के नीचे भी फाफाडीड तक वैकल्पिक रास्ता मिल सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे