रायपुर

शिक्षक प्रमोशन-पोस्टिंग संशोधन घोटाले में निलंबित सभी बहाल, कल से नए सिरे से पोस्टिंग
21-Dec-2023 4:12 PM
शिक्षक प्रमोशन-पोस्टिंग संशोधन घोटाले में निलंबित सभी बहाल,  कल से नए सिरे से पोस्टिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर।
2700 से अधिक  सहायक शिक्षकों के प्रमोशन-पोस्टिंग संशोधन निरस्तीकरण घोटाला  मामले  को लेकर संभागवार बैठक बुलायी है। रायपुर संभाग की बैठक 22 दिसंबर को होगी, ये बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हो गी। वहीं दुर्ग की बैठक 22 दिसंबर को ही 3 बजे होगी।

बिलासपुर संभाग की बैठक 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे और सरगुजा संभाग की उसी दिन 3 बजे से होगी। वस्तर संभाग की बैठक 2 जनवरी को 3 बजे से होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर दिया है।

वहीं इस घोटाले के खुलासे को बाद  निलंबित चार संभागीय संयुक्त संचालक  समेत दस  अधिकारियों को हाई कोर्ट ने बहाल कर दिया है। इनमें  संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर किशोर कुमार,स्कूल शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग गिरधर कुमार मरकाम,स्कूल शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा हेमंत उपाध्याय, स्कूल शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर एस के प्रसाद को कोर्ट ने बहाल कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट