रायपुर

जीरो पॉइंट चौक नए लुक में सौंदर्यीकरण का लोकार्पण
21-Dec-2023 4:09 PM
जीरो पॉइंट चौक नए लुक में सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी  में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के तहत चौक में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। चौक के मध्य में और दोनों तरफ के गार्डन का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,  विधायक, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट