रायपुर

नए चुनाव को लेकर सराफा कारोबारियों में विवाद शुरू
20-Dec-2023 8:22 PM
नए चुनाव को लेकर सराफा कारोबारियों में विवाद शुरू

वाटसएप पर वायरल वोटर लिस्ट जारी न करने को उठाई उंगलियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर विवाद शुरू हो गया है । अध्यक्ष नरेंद्र दुग्गड़ ने छत्तीसगढ़ से कहा है कि हमारी आमसभा 7 जनवरी के है,उस दिन दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी को वोटर लिस्ट सौंपकर चुनाव कराने का आग्रह किया जाएगा ।

दूसरी ओर प्रदेश के कई सराफा व्यवसायियों  ने  चुनाव की पूरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। वाट्सएप में वायरल आरोपों में कहा गया है कि प्रदेश स्तरीय सराफा एसोसिएशन में  रायपुर के सराफा व्यापारी अपने पूर्ण वर्चस्व के लिये चुनाव संबंधी नियमों और संविधान को ताक में रख रहे ताक पर और अपनी मनमानी कर रहे हैं ।जिससे अन्य जिलों के सराफा व्यापारी इस चुनाव में भाग ना ले सकें। अन्य दीगर जिलों के सराफा व्यापारियों का आरोप है कि 10 दिन हो गये हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन के चुनाव की तारीख की घोषणा हुए मगर अन्य जिलों के सराफा व्यापारियों को  संविधान की प्रति उपलब्ध  नहीं करायी जा रही है और न वोटर लिस्ट और न आय व्यय का ब्योरा दिया जा रहा ।रायपुर के  बड़े सराफ़ा व्यापारी इतनी मनमानी चला रहे हैं कि कोई भी वांछित जानकारी किसी भी अन्य जिले के व्यापारियों को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश सराफा एसोसिएशन भारी वित्तीय अनियमितता की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अन्य जिलों के इच्छुक सराफा व्यापारियों के यह बोलकर टाला जा रहा है कि 7जनवरी है उस वक़्त ही दिया जायेगा रायपुर में चुनाव स्थल पर दिया जाएगा।यह भी कहा जा रहा है कि सर्व सम्मति न बनने पर ही चुनाव कराए जाएंगे।ऐसे में  अन्य दीगर जिले जैसे दुर्ग, बिलास्पुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी, सुरगुजा और बस्तर संभाग के चुनाव अभ्यर्थियों का कहना है कि  यह एक षडयंत्र है जिससे चुनावों में उनकी भागीदारी न हो सके और रायपुर के सराफा व्यवसाईयों का दबदबा कायम रहे।

वहीं दुग्गड़ ने कहा है कि कुछ असंतुष्ट लोग प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया अनुसार ही होंगे। हमें पद से चिपके रहने का शौक नहीं, इससे कुछ नहीं मिलना। हमारे कारोबारी समय की बर्बादी हो रही है। सदस्यता को लेकर 25 साल से नियम चल रहा है कि जो सदस्यता शुल्क जमा करेगा वही वोट का अधिकारी होगा। आए जमा कराए और चुनाव भी पड़े।  चुनाव की प्रक्रिया 7 जनवरी को तय हो जाएगी।


अन्य पोस्ट