रायपुर

कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान विकास ने दिए 13 हजार 8 सौ
19-Dec-2023 7:09 PM
कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान विकास ने दिए 13 हजार 8 सौ

बृजमोहन का तंज -मतलब बस पैसा चाहिए, कहीं से भी मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। कांग्रेस ने सोमवार से देश भर में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सहयोग राशि संग्रह अभियान क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया । इसमें कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने 1.38 लाख,पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने 13800रूपए का भुगतान किया। छत्तीसगढ़ से वे पहले ही पदाधिकारी बने।

कांग्रेस कांग्रेस के इस धन संग्रह अभियान पर  वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है।उन्होने कहा कि कांग्रेस को बस पैसा चाहिए वो कहीं से भी मिले।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोगों का शुरु से ही एक ही उद्देश्य रहा कि पैसा कैसे आए, वो हमेशा से एक ही बात पर लगे रहे कि पैसा आना चाहिए। वह चाहे किसी भी तरीके से आए और कोई किल्लत नहीं है। सब नेताओं ने अपने-अपने जेब भर लिए हैं और पार्टी को खाली कर दिया है और हार के बाद कांग्रेस तो बिन पानी जैसे मछली तड़पती है वैसे तड़प रही है।


अन्य पोस्ट