रायपुर
क्रिसमस पर सर्वधर्म सद्भावना रैली
17-Dec-2023 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। राजधानी में क्रिसमस सदभावना सर्वधर्म रैली रविवार को सुबह11 बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल व सेंट जोसफ महागरिजाघर से निकाली गई। रैली की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर व बिशप एसके नंदा ने किया। रैली में सभी धर्मों के धर्मगुरु व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। दोनों कैथेड्रल से चलकर रैली राजीव गांधी चौक पर मिलीं। इसके बाद छोटापारा, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, बूढ़ातालाब, श्याम टाकिज होते हुए नगर निगम गार्डन में समाप्त हुई। रैली में प्रदेशभर के मसीही संस्थाओं, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और सदभाव व भाईचारे में यकीन रखने वाले प्रतिनिधि, लेखक, कलाकार, साहित्यकार भी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे