रायपुर
गनमेन को मारी ठोकर, युवक आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार
15-Dec-2023 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर। राजधानी पुलिस की एक कार्रवाई को लेकर सैंया भए कोतवाल की कहावत चरितार्थ हो रही है। आईजी स्तर के अफसर के गनमेन के साथ वाहन टकराना बताकर 21 वर्षीय युवक को आर्म्स एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । राजतालाब निवासी बीकॉम ग्रेजुएट युवक पर आईजी का गनमेन बताकर ऐक्सीडेंट की जमानती धाराओं में मामला न दर्ज करके उसके पास से फर्ज़ी तरीक़े से चाकू निकला बताकर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया । विवेचक द्वारा बताये गये प्रदेश के सरहदी संभाग के रेंज आईजी से संपर्क करने पर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से 3 ड्राइवर और 3 गनमेन उनके रेंज से अभी तक छुट्टी नहीं जाना बताया। युवक की बाइक और मोबाइल देने के लिए 2500 रुपए विवेचक ने 25 सौ रूपए वसूले।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे