रायपुर
दो सटोरियों पर कार्यवाही, 35500 रूपए जब्त
15-Dec-2023 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 दिसंबर। गुढिय़ारी इलाके में सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 35 हजार नगदी और सट्टा-पट्टी को जब्त किया। गुढिय़ारी पुलिस ने अवधेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष को 18 हजार रुपये और आजाद चौक पुलिस ने बिशुन साहू उम्र 43 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास बजरंग नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी रकम 17500 रुपए व सट्टा पट्टी जब्त कर 559/23 धारा 6 छ. ग. जुवा प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे