रायपुर
18 - 19 को पशु वध शाला, मांस - मटन विक्रय दुकानें बंद रहेंगी
14-Dec-2023 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 दिसंबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती, 19 दिसम्बर संत तारण तरण जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में स्थित पशु वध शाला गृह एवं मांस - मटन दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने कहा है कि दोनों ही दिन किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त कर कार्यवाही की जायेगी और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जायेगी। निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक अपने संबंधित क्षेत्रों में लगातार पर्यवेक्षण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे