रायपुर

15 से गायत्री महायज्ञ, नि:शुल्क होगा 16 संस्कार
14-Dec-2023 6:11 PM
15 से गायत्री महायज्ञ, नि:शुल्क होगा 16 संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 दिसंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर एवं महानगर के गायत्री परिजनों के सहयोग से 15 से 18 दिसम्बर तक दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण, विविध संस्कार एवं दीपयज्ञ व साहित्य एवं सप्तसूत्रीय आंदोलन पर विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दीक्षा संस्कार के अलावा 16 संस्कार नि:शुल्क कराया जाएगा जिसके लिए अग्रिम पंजीयन कराना आवश्यक होगा।

 प्रथम दिवस में दोपहर 01 बजे से सद्गुरू ज्ञान गंगा, सदग्रंथ शोभा यात्रा मंगल जल-कलश यात्रा निकलेगी। द्वितीय दिवस 16 दिसम्बर को 6 बजे से ध्यान योग, प्रज्ञा योग 8:30 बजे देव पूजन एवं 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दोपहर 1 बजे भोजन प्रसाद दोपहर 2:30 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी दोपहर 3 से 5:30 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा शाम 5:30 सक 7:30 बजे तक 1 नारियों जागों स्वयं को पहचानों पर प्रवचन होगा।

17 दिसम्बर को 6 बजे से ध्यान योग, प्रज्ञा योग 8:30 बजे 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार दोपहर 01 बजे भोजन प्रसाद दोपहर 2:30 बजे से व्यसन मुक्ति पर युवा कार्यकर्ता गोष्ठी दोपहर 03 से 05: 30 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा शाम 5: 30 सक 7: 30 बजे तक राष्ट्र समर्थ एवं सशक्त कैसे बने पर प्रवचन होगा एवं इसके उपरांत दीप यज्ञ होगा।


अन्य पोस्ट