रायपुर

धान की बोरी दो युवकों के बीच मारपीट
14-Dec-2023 4:53 PM
धान की बोरी दो युवकों  के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी चल रही है। किसान अपने धान को मंडियों में ले जा रहें है। और टोकन कटा अपनी बारी का इंतजार करते और बोरियों में धान भरने का काम भी करते है। इस बीच इनके बीच बोरियों को लेकर विवाद भी हो जाते हैं। ऐसा ही मामला गोबरानवापारा के धान मण्डी में हो गई। बोरी में धान भरने की बात को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। मंडी में ही मजदूरी का काम करने वाले गोलू नाम के युवक ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट की। 

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने इसकी शिकायत थाना जाकर कराई कि वह नवापारा में रहता है। और वह धान मंडी गया हुआ था। जहां पर वह अपने घर से लाए हुए धान को मंडी में तौल कराने के लिए वहीं पास रखे बोरी में डाल रहा था। इसे देख गोलू नाम के युवक मेरे बोरी में धान क्यों भर रहा है। कहकर  गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर गोलू ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
 


अन्य पोस्ट