रायपुर
वाहन की ठोकर से युवक की मौत
14-Dec-2023 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 दिसंबर। डीडी नगर इलाके में सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने युवक को ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
रायपुरा निवासी गोलू प्रधान टाटीबंध की ओर काम से जा रहा था। जो रिंग रोड के सर्विस रोड से जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी सीजी 04 एमएन केे चालक ने गोलू को जोरदार टक्कर मार दी। चोट लगने की वजह से वह सडक़ पर गिर गया। जिसे राह चलते लोगों ने इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया था। गोलू प्रधान को गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 304 ए का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे