रायपुर
रायपुर की छात्रा का लखनऊ में सुयश, आनंदी बेन ने दिए नौ पदक
13-Dec-2023 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 दिसंबर। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के 19वें दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस छात्रा डॉ. अक्षिता विश्वनाथ को नौ स्वर्ण पदक के साथ साथ विशेष पदक हीवेट से सम्मानित किया । अक्षिता, आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर एबीएस के पूर्व सचिव और कारोबारी वीवी दयानिधि, और शिक्षिका मां की पुत्री हैं। हीवेट पदक , विवि के टॉपर छात्र को दिया जाता है । अक्षिता ने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई में मेहनत बहुत है, लेकिन सिर्फ पढ़ाई में लगे रहने से मानसिक दबाव होता है, जो ठीक नहीं इसलिए पढ़ाई, और मस्ती को बैलेंस करना चाहिए। यह आयोजन विवि की साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे