रायपुर
बीएससीबीएड प्रवेश के लिए नि:शुल्क पंजीयन 14 से 16 तक
13-Dec-2023 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 दिसंबर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 24 नवम्बर 2023 को जारी डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अंतिम चरण के आबंटन प्रक्रिया में समय-सारणी में संशोधित किया गया है। संशोधन अनुसार प्रवेश के लिए नि:शुल्क पंजीयन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक कराना होगा। 19 दिसम्बर को शाम 4 बजे प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय द्वारा चयन सूची 21 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जारी होगी और महाविद्यालय द्वारा 22 दिसम्बर तक प्रवेश को ऑनलाइन अपडेट करना होगा। संशोधन अनुसार द्वितीय चरण के चौथी सूची के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जानी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे