रायपुर

लोधी पारा स्थित सब्जी बाजार में दुकानों में लगी आग
13-Dec-2023 4:41 PM
लोधी पारा स्थित सब्जी बाजार में दुकानों में लगी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर। 
बुधवार सुबह सुबह राजधानी के लोधी पारा स्थित सब्जी बाजार में  दुकानों में लगी आग लगी है।इस सूचना पर पहुंचे  दमकल दल ने  आग पर काबू पाया ।इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया । फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। कुछ इसे शार्ट सर्किट तो कुछ इलाके में सक्रिय गांजे के नशेडिय़ों के द्वारा छोड़े गए जलती चिलम से लगने की आशंका जता रहे।

जानकारी के मुताबिक लोधी पारा स्थित बाजार समृद्वि में स्थित सब्जी दुकान में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटे बढऩे लगी और अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में रखा समान ब्लास्ट होने लगा। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। जिसमें सफलता नहीं मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


अन्य पोस्ट