रायपुर

नई सरकार, और मंत्री आने से पहले वनोपज संघ में नई नियुक्तियां की जल्दबाजी...!
13-Dec-2023 4:37 PM
नई सरकार, और मंत्री आने से पहले वनोपज संघ में नई नियुक्तियां की जल्दबाजी...!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
अब वनोपज संघ में वन विभाग के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी गई है। नई सरकार के आने से पहले संघ और वन विभाग के अफसर पुरानी सरकार के इस फैसले को लागू करने तेजी दिखा रहे हैं।  संघ में उपार्जन, प्रक्रिया,निर्माण और प्रबंधन के पदों पर  करीब 180 सहायक प्रबंधकों की नियुक्ति की जानी है। संघ के एमडी अनिल राय ने इन पदों का वृतवार आवंटन कर दिया है। इनमें से करीब 18  पद संघ मुख्यालय के लिए दिए गए हैं। इसे लेकर वन अमले में गहरा आक्रोश उभरने लगा हैं। और इसे जल्द ही हड़ताल पर जा सकते हैं। उनका कहना है कि इससे वन कर्मचारियों की पदोन्नति के अवसर खत्म होंगे। 

विभाग के पीसीसीएफ और संघ के एमडी, दोनों ही पिछली सरकार के मंत्री के फैसले को पूरी तरह से लागू करने स्वामिभक्ति दिखा रहे हैं। वह भी ऐसे समय जब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसा कर अफसर नई सरकार आने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहते हैं ताकि नए मंत्री, मुख्य मंत्री रोक न लगा सकें। संघ के नेताओं का कहना है कि वे नए सीएम से मिलकर अफसरों की शिकायत कर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करेंगे। 

उनका कहना है कि इससे करीब 580 कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। दूसरी ओर एम डी अनिल राय ने कहा है कि संघ में यह नियुक्तियां शासन के निर्णय पर की जा रहीं है। शासन ने वन विभाग से डेपुटेशन पर न लेने का निर्णय लिया है । और उसी अनुरूप व्यापमं के जरिए सलेक्ट लिस्ट दी है।
 


अन्य पोस्ट