रायपुर

सैलजा, महंत एक साथ आए, नेता प्रतिपक्ष चुनने विधायकों से माकन की चर्चा, फैसला हाईकमान पर छोड़ा
13-Dec-2023 4:36 PM
सैलजा, महंत एक साथ आए, नेता प्रतिपक्ष चुनने विधायकों से माकन की चर्चा, फैसला हाईकमान पर छोड़ा

बैठक में भूपेश, सिंहदेव, बैज, चौबे, सत्यनारायण, ताम्रध्वज भी मौजूद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर।
 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कु.सैलजा, केन्द्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और निवृतमान स्पीकर डॉ चरण दास महंत 11 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे।  सैलजा, माकन  ने नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने 35 विधायकों से चर्चा की। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल डिप्टी सीएम सिंहदेव पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई पराजित प्रत्याशी और विधायक भी पहुंचे। 

सूत्रों ने कहा है कि यहां कश्मकश को देखते हुए विधायक अपने नेता को चुनने हाई कमान को अधिकृत करने संबंधी एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया। अजय , शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। उन्होंने एक-एक कर विधायकों से चर्चा की, और संबोधन भी किया। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए तीन अहम दावेदार हैं। इनमें डॉ. महंत, उमेश पटेल, और लखेश्वर बघेल शामिल हैं। वहीं कवासी लखमा भी दावेदार हो सकते हैं। 

इस दौरान राजीव भवन परिसर में हार के कारणों को लेकर भी गहमागहमी देखी जाएगी। इसे लेकप ब्लेम गेम के बीच कल सैलजा,अजय माकन के आने पर नया रूप ले सकता है । 
इस मामले में कांग्रेस संगठन ने दो पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और डॉ.विनय जायसवाल को तो नोटिस दिया लेकिन पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को बख्श दिया गया । पीसीसी चीफ दीपक बैज की नोटिस पर सिंह और डॉ विनय ने अपने जवाब दे दिए हैं। डॉ,विनय ने छत्तीसगढ़ से कहा कि पीसीसी के सभी प्रश्नों के जवाब दे दिया है । बृहस्पति सिंह ने सोमवार को ही अपना जवाब दे दिया था। दोनों पूर्व विधायकों ने प्रदेश प्रभारी सैलजा और चंदन यादव पर तीखे हमले किए थे। 

सिंह ने जहां सेलजा को हिरोइन कहा था तो डॉ . विनय ने सचिव चंदन यादव पर टिकट के लिए सात लाख रूपए  लेने का आरोप लगाया था । इससे पहले कि पीसीसी चीफ बैज जवाबों पर कोई निर्णय ले पाते कल सैलजा रायपुर आ रही हैं। जबकि चंदन यादव नहीं आ रहे। कल इस मुद्दे पर हलचल होने की संभावना है। इसे देखते हुए डेमेज कंट्रोल के लिए हाईकमान ने अजय माकन को भी जाने कहा है। अजय ,पूर्वान्ह आकर राजीव भवन में बैठक के बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं चंदन के बजाए सप्तगिरी उल्का आ रहे हैं।

बृहस्पत का जवाब-सैलजा, टीएस के कारण हारे 
टिकट से वंचित किए गए पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को नोटिस का जवाब भेज दिया है । तीन पन्नों और पांच बिंदुओं के विस्तृत जवाब में सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा और डिप्टी सीएम सिंहदेव को चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि सैलजा ने छत्तीसगढ़ की राजनीति से  हाईकमान को अंधेरे में रखा । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को डूबोने का पूरा श्रेय दोनों नेताओं को जाता है। इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ही मैने यह पत्र लिखा है। 
 


अन्य पोस्ट