रायपुर

एबीवीपी का युवा पखवाड़ा 12 जनवरी से
12-Dec-2023 4:13 PM
एबीवीपी का युवा पखवाड़ा 12 जनवरी से

 प्रदेश कार्यकारिणी गठन में ओबीसी को महत्व, बघेल दोबारा प्रांताध्यक्ष, वर्मा प्रदेश मंत्री 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर।
अभा विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय राष्ट्रीय और प्रांतीय संयुक्त अधिवेशन रविवार को खत्म हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ से दो सौ से अधिक सदस्य शामिल हुए। जहां नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया । इसमें अमित बघेल को पुन: प्रांताध्यक्ष चुना गया लेकिन प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव को दोबारा अवसर नहीं मिला है। यग्यदत्त शर्मा नए प्रदेश मंत्री होंगे। इनके साथ सह मंत्री - राशि त्रिवेदी, अनंत सोनी, तुषार चंद्रवंशी, शैलेश ध्रुव, प्रदेश कार्यालय मंत्री - सौरभ नाग को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कार्यकारिणी में दो सौ सदस्य शामिल किए गए हैं।

राष्ट्रीय अधिवेशन में चार कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें परिषद्  12 जनवरी से 23 जनवरी तक  युवा पकवाड़ा मनाएगा। स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट और  स्टूडेंट फॉर सेवा की थीम पर जिला सम्मेलन बड़े रूप में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह सेपरिसर( कॉलेज विवि)चलो अभियान चलाया जाएगा । इसमें हमारा जीवन सार्थक जीवन के स्लोगन के साथ विद्यार्थियों पर परीक्षाओं में सफलता के लिए बढ़ रहे पारिवारिक और अन्य तरह के मानसिक दबाव से दूर रहने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । परिषद राज्य और केंद्रीय कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का अभियान चलाएगा। इसी तरह से विद्यार्थियों में नया नेतृत्व तैयार करने अगले सत्र में सभी कॉलेजों-विवि में छात्र संघ चुनाव कराने भी सरकार से मांग करेगा।

साथ ही परिषद अपनी सदस्यता बढ़ाने परिसर चलो अभियान की भी रूपरेखा बनाए का। छत्तीसगढ़ प्रांत में इस समय परिषद के एक लाख सदस्य हैं ।


अन्य पोस्ट