रायपुर
माना बाल सुधार गृह से सात बच्चे फरार
10-Dec-2023 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, माना स्थित बाल सुधार गृह से हत्या के आरोपी सहित 7 नाबालिग अपराधी फरार हो गए हैं।
इसे सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला माना जा रहा है। पता चला है कि, रविवार सुबह 6 बजे ये सभी बाल अपराधी फरार हुए हैं। सभी आरोपी हत्या या हत्या के प्रयास के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद बताए जा रहे हैं। माना पुलिस इन फरार बालकों की तलाश में जुट गई है। लेकिन दोपहर बाद इस पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। वहीं इस घटना ने सुधार गृह की व्यवस्थाओं और सुरक्षा की पोल खोल दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे