रायपुर
नए सीएम एरियर सहित डीए डीआर दें और धारा 49 को विलोपित करें
10-Dec-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 दिसंबर। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रमुख वीरेन्द्र नामदेव तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों नें बधाई दिया है और विधानसभा चुनाव हेतु जारी घोषणा पत्र पर अमल करते हुए पहली केबिनेट में राज्य के पेंशनरों और कर्मचारियों को केन्द्र के समान जुलाई 23 से 4त्न डीए डीआर एरियर सहित भुगतान हेतु तुरंत आदेश जारी करने और धारा 49 को विलोपित करने हेतु जरूरी कार्यवाही करने की मांग की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल तथा प्रदेश के पेंशनर्स नेता क्रमश: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा तथा प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, पं.आर जी बोहरे ने भी बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे