रायपुर

एक्टिवा चोरी की आठ माह और जेवरात चोरी की 20 दिन बाद रिपोर्ट
10-Dec-2023 4:49 PM
एक्टिवा चोरी की आठ माह और जेवरात चोरी की 20 दिन बाद रिपोर्ट

रायपुर, 10 दिसंबर। दो अलग अलग घटनाओं में मंदिर के सामने से होंडा एक्टिवा और सूने मकान में नकबजनी हो गई।
धरसींवा के धनेली में भूपेंद्र साहू के घर यह नकबजनी हुई। 17 नवंबर की रात घर बंद था। अग्यात चोर ताला तोडक़र घुसे और आलमारी में रखे जेवरात और ओप्पो का मोबाइल कुल कीमत 45000 रूपए पार कर गए। भूपेंद्र ने कल शाम भूपेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत दर्ज किया है। इधर खमतराई स्थित बंजारी मंदिर के सामने  खड़ी होंडा एक्टिवा नंबर सीजी 04- एचजेड-0391 अग्यात उठाईगीर पार कर गए। यह चोरी आठ माह पहले 26-4 को हुई थी और   बाइक मालिक शिवम गंगेले ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के लाख अभियानों के बाद भी शहर में चोरियां नहीं थम रही है। 


अन्य पोस्ट