रायपुर

ठाकरे परिसर पांच साल बाद गुलजार
10-Dec-2023 4:47 PM
ठाकरे परिसर पांच साल बाद गुलजार

रायपुर, 10 दिसंबर। मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर बाद ठाकरे परिसर में शुरू हुई। हालांकि इस बैठक में विधायक  सुबह से ही प्रदेश कार्यालय पहुंचने लगे थे। उनके साथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों की बड़ी भीड़ भी जमे रही। सभी अपने-अपने नेता को मख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रहे थे। इनमें से एक ने बताया कि उनकी पत्नी ने रात डॉ. रमन सिंह को शपथ लेते सपने में देखा था। तो दूसरे ने रमन सिंह के लिए आज उपवास रखा। लेकिन पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री कौन का प्रश्न शाम तक बनाए रखा। 
 


अन्य पोस्ट