रायपुर
राज्य उपभोक्ता आयोग की नई पहल, अब घर बैठे लड़ सकते हैं अपना केस
09-Dec-2023 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता के समय और पैसा बचाने के लिए राज्य उपभोक्ता आयोग ने नई पहल शुरू की है। न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा ने बताया कि आप अपना केस घर बैठे लड़ सकते हैं. सोमवार से ई-हियरिंग के माध्यम से सुनवाई होगी.। दूर-दूर से आने वाले उपभोक्ताओं का समय और पैसा की बचत होगी। मिनिमम 90 दिनों में प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। अधिकतम पांच महीने में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने पेंडिंग केस खत्म करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर में 795 कुल प्रकरण आया है। जिसमें से 604 मामले को निराकरण किया गया है।191 मामला निराकृत के लिए बाकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे