रायपुर

बाजारों में दुकान के बाहर सामान सजाने वालों को समझाइश
09-Dec-2023 3:19 PM
बाजारों में दुकान के बाहर सामान सजाने वालों को समझाइश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9  दिसंबर। सडक़ पर अवैध कब्जों, ठेले-गुमटियों  पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामानों एवं अवैध वाहन पर्किग पर कार्यवाही की ।

एएसपी यातायात  सचिन्द्र चौबे, डीएसपी सुशान्तो बेनर्जी के नेतृत्व में यातायात थानों का बल सहित नगर निगम के आला अधिकारियों/ कर्मचारियों को साथ  दुकानों के बाहर रखें सामानों व अवैध रूप से पार्किंग दो पहिया/चार पहिया वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।  मौदहापारा, गोलबाजार क्षेत्र के एम. जी. रोड सहित समस्त थाना क्षेत्रो के मुख्य मार्गो में स्थित दुकान संचालको को अवैध रूप से दुकान के बाहर रखे समानो को दुकान के अंदर रखने समझाईश दी गई ।साथ ही कुछ दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामानों जिससे यातायात बाधित होता था ऐसे दुकान संचालकों पर कार्यवाही भी किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों के मुख्य मार्ग में स्थित दुकानो के बाहर अवैध रूप से पार्किंग किये गए वाहनों को पुलिस द्वारा हटाने के निर्देश देने के बावजूद नहीं हटाने पर ऐसे 21 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गईं।

दुकान संचालकों को भविष्य हेतु समझाईस दी जा रही है की वे दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो में सामान व वाहनों को अवैध रूप से ना रखें, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।


अन्य पोस्ट