रायपुर
इंद्र कुमार का खुमरी पहनाकर किया स्वागत
09-Dec-2023 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 9 दिसंबर। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू का अभनपुर में भाजपा के किसान नेता प्रदीप शर्मा द्वारा अपने निवास पर विधायक को खुमरी पहनाकर एवं हल भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व पार्षद डॉक्टर चंद्राकर, राकेश तिवारी, राघवेंद्र साहू, शिवनारायण बघेल, राजा राय, एवं शर्मा परिवार के लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे