रायपुर

एयरपोर्ट के गार्डन में फैला करंट, दो भैंसों की मौत
08-Dec-2023 4:30 PM
एयरपोर्ट के गार्डन में फैला करंट, दो भैंसों की मौत

गार्डन मेंटेंनेस में लापरवाही डायरेक्टर का इंकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर। माना एयरपोर्ट के गार्डन में दो भैंसों की मौत हो गई। ये भैंसों पास के ही बस्ती की बताई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गार्डन  बिखरे खुले पड़े बिजली के तारों के संपर्क में आकर इनकी मौत हुई। ये तार महीनों से अंडरग्राउंड डक्ट से  निकलकर  ऐसे ही खुले में पड़े हुए हैं। बीते दो तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से  करंट प्रवाहित होने से गार्डन में घास चर रही भैंसों में से दो की मौत हो गई। यह गार्डन के रामा टीएमटी मेंटेन करता है। गार्डन में रोजाना सैकड़ों  लोग वहां जाते हैं। ऐसे में  कभी-भी हादसा हो सकता है । हालांकि एयरपोर्ट निदेशक  नितिन जैन ने भैंसों की मौत को  करेंट से होने से इंकार किया है।


अन्य पोस्ट