रायपुर

नाना के सामने नेक्सान की ठोकर से नाती की मौत
08-Dec-2023 4:28 PM
नाना के सामने नेक्सान की  ठोकर से नाती की मौत

 अखबार बांटने निकला था बच्चा, नेक्सान जब्त ड्राइवर गिरफ्तार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 दिसंबर।  राजधानी फिर रफ़्तार का कहर देखने  को मिला है। शहर के संजयनगर इलाके में एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन की ठोकर से सायकल सवार नाबालिग की मौत हो गई। कार की जोरदार टक्कर के बाद नाबालिग दूर तक छिटक कर सडक़ पर बेसुध होकर गिर पड़ा।  इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

  भवानी चौक संजय नगर जनक बढई के घर के बाजू रहने वाले संजय पटेल (46)गुरूवार को सुबह 6 बजे  अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास   ठेले पर चाय पीने खडा था। उसी दौरान उसका नाती नाबालिक बालक प्रियांशु निर्मलकर सुदामा नगर निवासी  अपनी सायकल से पेपर बांटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड क्रास कर रहा था ।तभी संतोषी नगर की ओर से तेजी से आ रही  टाटा कंपनी की कार नेक्सॉन सीजी 04 एन.ई. 2076  सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इससे उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी नाक से खून निकल रहा था। वह  मौके में ही बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु मेकाहरा अस्पताल ले जाने पर डॉ0 ने  मृत घोषित कर दिया। इस रिपोर्ट पर आरोपी ड्राइवर एवं वाहन के विरूद्ध  धारा 279, 304 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया ।

पुलिस ने संजय और  आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर आई.टी.एम.एस. से मिले फुटेज पर  टाटा कंपनी का कार कमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 के वाहन स्वामी दीपावली देवी पति देवकुमार साहू सा0 गुलशन वाटिका सेजबहार रायपुर के रूप में पहचान कर ड्राइवर  लक्ष्मीनारायण नागरची पिता स्व0 मदन लाल नागरची उम्र 33 साल सा0 बोरियाखुर्द आर.डी.ए. कालोनी टिकरापारा रायपुर को तत्काल गिरफ्तार कप  घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा नेक्सान कंपनी का कार कमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 को बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट