रायपुर

निगम का बुलडोजर चौथे दिन भी, टिकरापारा में बड़ी कार्रवाई
07-Dec-2023 10:15 PM
निगम का बुलडोजर चौथे दिन भी, टिकरापारा में बड़ी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 दिसंबर। राजधानी में प्रशासन का बुलडोजर अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। निगम और पुलिस के अमले ने जोन-6 के टिकरापारा संजय नगर चौक और हरदेवलाला मंदिर के पास सडक़ किनारे हुए कब्जे, और ठेले गुमटी हटाकर जब्त किए। इसी तरह से इलाके के भारतमाता चौक के अलावा समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, कोटा रोड पर भी यह अभियान चला। आज दिनभर सभी जोन में कार्रवाई की गई। इससे पहले तोडफ़ोड़ के लिए बनाए गए विशेष दस्ते ने बुधवार को बीटीआई शंकर नगर, राजीव भवन, मेकाहारा, डीकेएस और संजय नगर इलाके में रोड पर कब्जा कर खड़े गुमटियों को जब्त किया था सबसे बड़ी कार्रवाई सुबह सुबह जब्बार नाला वीआईपी तिराहा के पास अवैध रूप से बनी दुकानें की जमींदोज कर दी गईं। इस अभियान पर पूर्व मंत्री भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि प्रशासन को इन छोटे कारोबारियों के अलावा बड़े लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।  यह पूरी कार्रवाई यातायात सुधारने के लिए की जा रही है। इसलिए सडक़ पर दिनभर खड़े रहने वाले वाहनों, कारों पर भी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन हर उस इलाके का सर्वे कर कार्रवाई करे जहां अवैध रूप से पार्किंग बनाकर लोग अपने बड़े वाहन खड़े कर जाते हैं।


अन्य पोस्ट