रायपुर
अब फिर से प्रति सोमवार लगेगा कलेक्टर जनचौपाल
07-Dec-2023 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 दिसंबर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी ने टीम भावना से कार्य किया और जो भी दायित्व सौंपा गया उसे समर्पण भाव से निर्वहन किया। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त हो गई है, सभी विभाग जनता से जुडे कार्यों को गति प्रदान करें और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें। अब हमेशा की तरह प्रति सोमवार सुबह 10:30 बजे दोपहर 1:30 बजे तक कलेक्टर जनचौपाल शुरू की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे