रायपुर
कोच्चि के छात्रों का भवन्स रायपुर में स्वागत
07-Dec-2023 10:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 दिसंबर। भारतीय विद्या भवन कोच्चि( केरल) के आठ छात्र प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण पर भाविभ शारदा विद्या मंदिर आए हुए हैं। उनका आज स्कूल की प्रार्थना सभा में स्वागत किया गया । सभी छात्र अपनी प्रांतीय वेशभूषा में केरल का पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया । ये बच्चे अपनी कक्षा के स्थानीय बच्चों के घर में ठहराए गए हैं। छात्रों आज आटोमेटेड डेयरी फार्म वचन,और साइंस सिटी सड्ढू का भ्रमण किया। वे कल गंगरेल डेम रूद्री जाएंगे। इससे पहले भवन्स रायपुर के छात्रों ने कोच्चि का भ्रमण किया था। आज स्वागत कार्यक्रम में प्राचार्य अमिताभ घोष, उप प्राचार्य भी मौजूद रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे