रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/दिल्ली, 6 दिसंबर। सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को लोकसभा शून्य काल के दौरान में राजनांदगांव में डाक विभाग की परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए पृथक डाक संभाग बनाने की मांग की। इस दौरान संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि राजनांदगाँव मे डाक विभाग का उपसंभाग है, किंतु संभागीय कार्यालय अन्यत्र जिला भिलाई (दुर्ग) मे होने के कारण राजनांदगांव जिला सहित पास लगे हुए अन्य जिले व लोकसभा क्षेत्र के नागरिक एवं कर्मचारी डाक विभाग से संबंधित कार्य भिलाई (दुर्ग) पर निर्भर रहते है। डाक संभाग कार्यालय दूरस्थ होने के कारण आम जनता का समय और आवागमन में पैसा दोनो बर्बाद होता है गत दिनों संसदीय क्षेत्र के जिलों की संख्या 2 से 4 हो गई है। जिसमे 01 जिला पूर्णता आदिवासी जिला है।
राजनांदगांव उपसंभाग अंतर्गत वर्तमान मे जिला कबीरधाम, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जिला मोहला-मानपुर-चौकी जो कि पूर्णता आदिवासी जिला भी है, विकासखंड डोंगरगढ़ व डोंगरगांव, उपसंभाग के रूप मे कार्यरत है। उक्त सभी उपसंभाग की दुरी राजनांदगांव जिला मुख्यालय से समीप है, किन्तु वर्तमान सम्भ्गीय कार्यालय की औसत दुरी सभी जिलो से 120 किमी है। इसलिऐ उपसंभागो को जोडक़र राजनांदगांव को पूर्ण संभाग का दर्जा दिया जाए।