रायपुर

कलार सिन्हा समाज से 3 विधायक चुने गए, समाज गदगद
05-Dec-2023 9:51 PM
कलार सिन्हा समाज से 3 विधायक चुने गए, समाज गदगद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही खुशी की बात है की कलार सिन्हा समाज से 3 विधायक बनने से समाज का नाम ऊंचा किए। इनमें संजारि बालोद से श्रीमती संगीता सिन्हा, महासमुंद से  राजू सिन्हा ,मनेंद्रगढ़ से श्यामबिहारी शामिल हैं। समाज ने खुशी व्यक्त करने के लिए रायपुर जिला में स्थित सिन्हा समाज के प्रदेश कार्यालय में सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी रामप्रसाद जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य सायोजक प्रदेश के भवन आयोजक अमरकांत सिन्हा वा रायपुर जिलाध्यक्ष युवा मंच सत्येंद्र कुमार सिन्हा जी थे। इस दौरान समाज के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ,प्रदेश युवा मंच अध्यक्ष डागेसवर सिन्हा , प्रदेश युवा मंच महामंत्री तेखन सिन्हा ,रायपुर जिला के वरिष्ट और रायपुर जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष भूषण लाल सिन्हा, रायपुर जिला के महामंत्री कुंवर विजय सिन्हा जिला संगठन मंत्री मेवालाल सिन्हा , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच नंदू सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा रायपुर जिलाध्यक्ष युवा मंच,दक्षिण मंडल के मंडलेश्वर कृपाराम सिन्हा,मोवा मंडल के मंडलेश्वर ओमप्रकाश डडसेना, रायपुर शहर मंडल के मंडलेश्वर पूनाराम सिन्हा,उमेंद्र सिन्हा मोवा मंडल सचिव सत्येंद्र सिन्हा जी कोषाध्याच मोवा मंडल, भोलेश डडसेना कोषाध्यक्ष शहर मंडल,जिला कार्यकारणी सदस्य प्रीतम सिन्हा, भवन अध्यक्ष पुरसोतम सिन्हा , दक्षिण मंडल के भवन कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ सिन्हा ,रायपुर जिला युवा मंच के महामंत्री  टोपू सिन्हा,जिला युवा मंच मीडिया प्रभारी भाई राम जयसवाल,जिला युवा मंच के सगंठन मंत्री आशीष सिन्हा, शहर मंडल युवा मंच अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट