रायपुर
सरोज का कार्यकाल हो रहा खत्म
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 दिसंबर। विधानसभा नतीजों की घोषणा के बाद अब राज्यसभा की राजनीति की चर्चा कर लें। अगले वर्ष अप्रैल में राज्यसभा की एक सीट रिक्त होने जा रही है । यह सीट भी पलटकर भाजपा की झोली में आ रही है।
छत्तीसगढ़ की 90 में से भाजपा के पक्ष में 54, कांग्रेस को 36 सीटों पर जीत व बढ़त मिली है। 90 सीटों के अनुपात में राज्यसभा की पांच सीटे हैं। इनमें से अभी चार सांसद कांग्रेस के हैं और एक सांसद भाजपा के पास हैं। कांग्रेस के चार में से तीन सांसद गैर छत्तीसगढिय़ा नेता हैं। इनमें केटीएस तुलसी,राजीव शुक्ला ,रंजीत रंजन और एक मात्र फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ की है। भाजपा की ओर से सरोज पांडे सांसद है। और सरोज पांडे का कार्यकाल पांच माह बाद अप्रैल में खत्म हो रहा है। इसके लिए मार्च में चुनाव कराए जाएंगे। विस की ताजा स्थिति के अनुसार यह सीट पुन भाजपा की झोली में जाएगी। विस में दलीय स्थिति के मुताबिक राज्यसभा की एक सीट रिक्त होने पर जीत के लिए कम से कम 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। भाजपा के पास 54 विधायकों का बहुमत है। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लडऩे के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है। उसके पास मात्र 36 विधायकों का संख्या बल है।