रायपुर

सबसे वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन
03-Dec-2023 7:28 PM
सबसे वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन

रायपुर, 3 दिसंबर। रायपुर दक्षिण से आठवीं बार विधायक चुने गए बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ट्वीटर पर लिखा, मां-बाबूजी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से 8वी बार पुन: रायपुर दक्षिण की जनता-जनार्दन की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। वे अब सबसे वरिष्ठतम विधायक  होंगे। रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत चौथी बार विजयी रहे। उन्होंने विकास उपाध्याय को 35 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। बता दें कि रायपुर जिले में भाजपा ने सभी 7 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है। रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिण्म, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, अभनपुर, आरंग में भाजपा ने जीत हासिल की है, हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा बाकी है।


अन्य पोस्ट