रायपुर
काऊ कैचर टीम ने मोवा से सांड, डुंडा से गाय को अस्पताल पहुंचाया
02-Dec-2023 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 दिसंबर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों द्वारा सडक़ मार्गो में आवारा मवेशियों की धरपकड़ की अभियान निरन्तरता से जारी है. आज आवारा मवेशियों की मार्गो से धरपकड़ करने पहुंची निगम जोन 9 की काऊ कैचर टीम को जोन के तहत दुबे कॉलोनी मोवा के क्षेत्र में सडक़ मार्ग पर एकअस्वस्थ सांड दिखा. अस्वस्थ सांड को उपचार त्वरित रूप से दिलवाने काऊ कैचर टीम ने सांड को काऊ कैचर वाहन की सहायता से तत्काल पशु चिकित्सालय में पहुंचाया. इसी प्रकार आज नगर निगम जोन क्रमांक 10 की काऊ कैचर टीम को जोन के तहत डुंडा - सेजबहार मार्ग में एक स्वस्थ गाय मिली. जोन 10 की काऊ कैचर टीम ने तत्काल काऊ कैचर वाहन की सहायता से अस्वस्थ गाय को त्वरित उपचार हेतु पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे