रायपुर
ट्रेनों को बंदकर मोदी सरकार यात्रियों पर अत्याचार कर रही- कांग्रेस
30-Nov-2023 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 नवंबर। फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनो को रद्द किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया जाता है वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को 27 दिनों से लेकर 4 महिनों के लिये रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेने पहले से रद्द है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नाईसांफी है। सारनाथ और नौतनवा तथा दुर्ग निजामुद्दीन जैसी ट्रेनों को रद्द करने का फरमान जारी हो चुका है। सारनाथ से प्रतिदिन राज्य के सैकड़ो लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जाते है। ट्रेन रद्द होने के कारण लोगो को परेशान होना पड़ेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे