रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। वाराणसी रेल मण्डल के छपरा यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य के लिए कुछ ट्रेने प्रभावित रहेंगी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दुर्ग–छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को बलिया रेलवे स्टेशन में ही समाप्त होगी और यह गाड़ी बलिया से ही दुर्ग के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी 29 दिसम्बर, से 12 जनवरी, तक दुर्ग एवं बलिया के बीच ही चलेगी। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
बलिया तक चलने वाली गाड़ी इस प्रकार है:
- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को छ्परा के स्थान पर बलिया से रवाना होगी। 29 एवं 30 नवम्बर, को तथा 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 एवं 29 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी में 02, 04, 05, 07, 09, एवं 11 जनवरी, 2024 को बलिया से दुर्ग के लिए रवाना होगी ।
02. - 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को 29 एवं 30 नवम्बर को दिसम्बर में 1, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29 एवं 30 दिसम्बर को, जनवरी में 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 को बलिया तक ही चलेगी ।
इतवारी एक्सप्रेस भी रद्द
राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच पानपोष में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । यह ब्लॉक का कार्य 29 नवम्बर को 03.30 घंटे का लिया जाएगा । इसकी वजह से आज 29 नवम्बर, को 18109 टाटानगर-इतवारी और 1 दिसम्बर, को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
हिमगीर स्टेशन में भी रूकेगी ये दो ट्रेने एक्सप्रेस
पांच दिसंबर से 18109/18110 टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस और 18113/18114 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर मंडल के हिमगीर स्टेशन में भी रूकेगी।
18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 15.34 बजे पहुंचकर 15.36 बजे रवाना होगी 7 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 11.39 बजे पहुंचकर 11.41 बजे रवाना होगी 7 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 02.55 बजे पहुंचेगी तथा 02.57 बजे रवाना होगी 7 इसी प्रकार 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 21.47 बजे पहुंचेगी तथा 21.49 बजे रवाना होगी ।