रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवम्बर। राजधानी में पिछले कुछ महीनों की तुलना में नवम्बर में अपहरण के मामले बढ़े हैं। इसमें अपहरणकर्ता ने नाबालिग लड़कियों का अपहरण किया है। नवम्बर माह में पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक ड़ेढ़ दर्जन से भी अधिक के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें स्कूल में पढऩे वाली 13 साल की बच्ची से लेकर 17 साल की लड़कियों का अपहरण हुआ। इन मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 363 का अपराध दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि अपहरण कर्ता इन नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर या अन्य किसी बात का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाते है। नाबालिग लड़कियां भी इनके झांसे में आ जाती है। और अनजाम की परवाह किए बगैर प्रलोभन में आकर इनका शिकार हो रही है।
जानकारों का कहना है कि आज के दिनचर्या में पेरेंटस अपने काम में व्यस्त रहते हैं। और परिवार और बच्चों पर खासा समय नहीं दे पाते एैसे में बच्चे एक अच्छे माहोल की तलाश में अनजान व्यक्तिियों के प्रलोभन भरे जाल में फंस जाते हैं। कभी कभी एैसे मामले हमउम्र युवक या युवती भी हो सकते हैं।
ये पहले दोस्ती कर नाबालिगों को उपहार और अन्य प्रलोभन देकर विश्वास दिलाते है। इसके बाद लूभावने सपने दिखाकर अपने साथ भगा ले जाते है।
13 से 17 साल की नाबालिगों का अपहरण
अपहरण के ज्यादातर मामले में 13 से 17 साल की बच्चियों के अपहरण हुए हैं। इनमें अकेले रायपुर शहर के हैं। इन थाना इलाकों में महीने भर में लगभग 20 से अधिक लड़कियों के अपहरण हुए। इनमें टिकरापारा में तीन, उरला में तीन, कबीरनगर में 2 और आमानाका, तेलीबांधा, सेजबहार, गंज, कोतवाली, डीडीनगर, खम्हारडीह, धरसींवा, खमतराई, सरस्वती नगर और न्यू राजेंद्रनगर में दर्ज किया गया है।
नाबालिगों का अपहरण तस्करी की आशंका
अपहरण की घटना बढऩे से बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। अपहरणकर्ता इन लड़कियों का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मानव तस्करी, हत्या और फिरौती जैसी घटना होने का भी संदेह बना रहता है।