रायपुर
ट्रंप समर्थकों की तरह महानदी भवन में कब्जा करने की कोशिश कर सकती है कांग्रेस
29-Nov-2023 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवम्बर। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने एक एक्स पोस्ट में आशंका जताई है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस पार्टी महानदी भवन (राज्य सचिवालय) और मुख्यमंत्री निवास में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर सकती है। जैसा कि चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिका (यूएसए ) में किया था। इसे देखते हुए प्रशासन को गंभीरता से तैयारी करके रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के निवृतमान होने जा रहे मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल को टैग कर कहा कि बघेल को मुख्यमंत्री आवास में 40 दिन के बाद रहने को मिला था, इसका उन्हें बहुत मलाल था। इसलिए महोदय खुद कितने दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे, सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे