रायपुर
रायपुर, 28 नवम्बर। 3 दिसंबर को राजधानी जिले के 7 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। इसके लिए कल मंगलवार को लगभग 7 सौ अधिकारी कर्मचारियों को मतगणना की ट्रेनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर गोपाल देशमुख, और प्रोफेसर अजीत हंडैट, राकेश डेढग़वे, केदार पटले, हरिकृष्ण निगम ने सुबह 10 बजे से रविवि सभागृह में ईवीएम-सीयू की और शाम 4 बजे से रेडक्रास भवन में डाक मतपत्रों की गणना के तरीके बताए।
तीन दिसंबर को सुबह सात बजे आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर और अभ्यर्थी या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम खोले जायेंगे। इसकी सूचना राजनैतिक दलों को पूर्व में अनिवार्य रूप से दे दी जाए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। स्ट्रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेंगी और आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना स्थल में मोबाईल ले जाना पूर्णत: वर्जित है।