रायपुर

सी-टैट :छत्तीसगढ़ के तीन शहरोंं में केंद्र
28-Nov-2023 6:41 PM
सी-टैट :छत्तीसगढ़ के तीन शहरोंं में केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी( सी-टैट) की परीक्षा के लिए पंजीकरण 23 नवंबर  को पूरी कर ली गई। इसमें देश भर के लगभग 20 लाख से अधिक  उम्मीदवारों ने  आवेदन किए हैं तथा परीक्षा में शामिल के लिए पात्र हुए है। सीटीईटी की पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के लिए अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर प्रदान किया गया है। सीटीईटी के सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए बता दे कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी एक्जाम  के लिए निर्धारित शहरों की लिस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ ही जारी करवा दी गई है।

सीटीईटी एक्जाम सेंटर लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी करवा दी गई है। सीटीईटी एक्जाम सेंटर लिस्ट से सभी अभ्यर्थी अपने राज्य के निश्चित परीक्षा के अंदर में से अपने नजदीकी तथा पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन कर पाएंगे ।

सीबीएससी के द्वारा सीटीईटी एक्जाम सेंटर लिस्ट देशभर के सभी अभ्यर्थियों के लिए राज्यवार जारी करवाई गई है।   इस बार परीक्षा  के लिए 135 शहरों में ही परीक्षा केंद्र निर्धारित करवाए जा रहे है। छत्तीसगढ़ में तीन शहरो दुर्ग-भिलाई 127, बिलासपुर 128, और रायपुर 127 नंबर के सेंटर होगा।

परीक्षा जनवरी -24 में देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्र के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी।  सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व ही एग्जाम सेंटर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी तथा उनके लिए उनका निश्चित एग्जाम सेंटर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।सीटीईटी केंद्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित होती है। सीटीईटी की परीक्षा देश भर के शिक्षित उम्मीदवार जिन्होंने अपनी स्नातक की परीक्षा कम से कम 50त्न अंकों के साथ सफल की है उनके लिए आयोजित करवाई जाती है इसी के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास स्र.द्गस्र डिप्लोमा भी होना आवश्यक होता है। सीटीईटी की परीक्षा केंद्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता की परीक्षा है जो हर वर्ष देश भर के विद्यार्थी जिन्होंने ष्ठ.श्वस्र डिप्लोमा प्राप्त किया है वह शिक्षक के पदों हेतु पात्र हो सके।


अन्य पोस्ट