रायपुर

कांग्रेस दे रही मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग
28-Nov-2023 6:40 PM
कांग्रेस दे रही मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस ने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर सभी जिला संगठन मुख्यालय में विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने निर्देश दिये हैं। सोमवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंप गई है जो विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी देंगे।


अन्य पोस्ट