रायपुर

एयरपोर्ट पार्किंग ठेका फर्म को अंतिम चेतावनी
26-Nov-2023 6:48 PM
एयरपोर्ट पार्किंग ठेका फर्म को अंतिम चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवंबर। एयरपोर्ट में पार्किंग को लेकर नागरिक संघर्ष परिषद की विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजने के बाद एयरपोर्ट  प्रबंधन हरकत में आया। ड्रापिंग, पिकअप की टाइमिंग और  पार्किंग शुल्क  के संबंध में यात्रियों से शिकायतें प्राप्त होने पर पार्किंग ठेकेदार को  तलब किया। और उसे निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निवारण के लिए  उपाय करे। पार्किंग ठेकेदार के अलावा बैठक में वाणिज्यिक, संचालन विभाग के प्रमुख और एएआई के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान सख्ती से कार्यान्वयन के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

किसी भी मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के लिए जल्द से जल्द आरएफआईडी की स्थापना और फास्टटैग के माध्यम से पार्किंग शुल्क का स्वचालित संग्रह। एजेंसी को 7 कार्य दिवसों के भीतर सिस्टम की स्थापना और कमीशनिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

पार्किंग ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि वह व्यस्त समय के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करे, गलती करने वाले कर्मचारियों को बदल दे और भीड़भाड़ से बचने के लिए वाहनों का सुचारू आवाजाही हो।


अन्य पोस्ट