रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आव्हान पर प्रदेश की नर्स बहन बेटियों ने भी आंदोलन किया था। आंदोलन समाप्ति एवं प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री की चर्चा उपरांत आस्वस्त किया गया था कि कोई भी दमनात्मक कार्रवाई नहीं किया जाएगा। किंतु चुनाव हारने के खींझ को उतारते हुए अधिकारी भी सरकार की चाटुकारिता कर रहे हैं तथा हड़ताली नर्सों को एनओसी नहीं दे रहे हैं। 3 तारीख के रिजल्ट से इस अलोकतांत्रिक निर्णय का पर्दाफाश हो जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री रहते हुए टी एस सिंहदेव ने पार्टी व सरकार की नाराजगी कर्मचारियों के ऊपर लगातार उतारा।
4800 हड़तालियों को बर्खास्त करना एस्मा लगाना इसका प्रमाण है। श्री झा ने नर्सेज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रीना राजपूत को स्पष्ट किया है कि 3 दिसंबर के बाद नई सरकार के गठन व नए स्वास्थ्य मंत्री से इस काला आदेश को निरस्त करा लिया जावेगा।