रायपुर
धनतेरस से पहले हुई थी चोरी, 35 हजार की ज्वेलरी जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर। धनतेरस से एक दिन पहले मौदहापारा इलाके के जयराम काम्पलेक्स स्थित पदमावती ज्वेलरी (इम्युटेशन ज्वेलरी) शॉप में चोरी करने वाले दो में से एक राधेश्याम नाग गिरफ्तार कर लिया गया। वह दुकान की विन्डो ए.सी. के ग्रील को काटकर अंदर घुसकर उसी रास्ते से निकल भागा था।
उससे चोरी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी कीमती लगभग 30,000/- रूपये किया गया है जप्त। दूसरा आरोपी अकरम अंसारी फरार है। धारा 457, 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
गुरूद्वारा के सामने स्टेशन रोड दुर्ग निवासी भावेश जैन जयराम कॉम्पलेक्स शॉप नंबर 40 में पदमावती ज्वेलरी (इम्युटेशन ज्वेलरी) के नाम से दुकान है। बीते 9 नवंबर को रात्रि करीबन 9.15 बजे रोज की तरह अपनी जदुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 11.00 बजे अपनी ज्वेलरी दुकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान का पूरा सामान बिखरा हुआ था, दुकान का सामान चेक किया ।तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था तथा गल्ले में रखा नगदी रकम एवं दुकान में रखा इम्युटेशन ज्वेलरी हार सेट करीबन 150 पीस, इयरिंग करीबन 40 पीस, बैंगल करीबन 100 पीस तथा एक मोबाईल फोन नहीं था।
कोई अज्ञात चोर दुकान के विन्डो ए.सी. का ग्रील काटकर दुकान अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने भावेश और दुकान में कार्यरत कर्मचारियों सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ , मौके का बारीकी से निरीक्षण, आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज भी देखा। इसी दौरान टीम के चोरी में संलिप्त स्काई हाइट्स भाठागांव टिकरापारा निवासी राधेश्याम नाग (34)की पतासाजी कर पकड़ा । साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राधेश्याम ने अपने साथी अम्बिकापुर निवासी अकरम अंसारी के साथ मिलकर चोरी करना बताया। दोनों दोस्त हैं राधेश्याम ने इसी चोरी के लिए उसे बुलाया था।
राधेश्याम नाग को गिरफ्तार कर उससे चोरी के आर्टिफिशियल ज्वेलरी कीमत 30,000/- रूपए जप्त किए गए।
