रायपुर

स्कूल या पार्किंग...
26-Nov-2023 4:12 PM
स्कूल या पार्किंग...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


यह कारों का रिसेल बाजार नहीं, राजधानी के बीच स्थित सप्रे स्कूल परिसर है जहां स्कूल के सामने के दूकानदार और रहवासी अपनी कारों को पार्क करते हैं। कुछ कारें तो स्कूल के गेट पर ही खड़ी कर दी जाती है जो शिक्षकों और छात्रों की आवाजाही में बाधक होती हैं। ट्रैफिक पुलिस की नजर इस पर नहीं है। जबकि स्कूल के प्राचार्य प्रधान पाठकों ने कई बार शिकायत की है। 
 


अन्य पोस्ट