रायपुर

पुन्नी मेले की व्यवस्था के लिए पटले नोडल अफसर होंगे
26-Nov-2023 4:07 PM
पुन्नी मेले की व्यवस्था के लिए  पटले नोडल अफसर होंगे

रायपुर, 26 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा पर कल सोमवार को महादेवघाट में  पुन्नी मेले का आयोजन किया जाता है । इसमें शहर सहित आसपास के गाँवों से हजारों श्रद्धालुओं  स्नान एवं  पूजा - अर्चना सहित मेला स्थल का भ्रमण करते हैं। इसके व्यवस्था के लिए निगम  आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने  उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार , जोन 8 के कमिश्नर अरुण ध्रुव, ईई जल  नरसिंग फरेन्द्र,ईई विद्युत कमलेश वर्मा को खारून नदी के घाटों एवं पचरियों की विशेष सफाई ,  पेयजल टैंकरों, लाइटिंग, आवारा मवेशियों की धरपकड़, मच्छरमार दवाईयों के छिडक़ाव, पार्किंग, स्नान बाद कपड़े बदलने  अस्थाई कक्ष/ शेड , अग्निशमन वाहन, मेला स्थल पर प्राथमिक उपचार े की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले को नोडल अधिकारी होंगे। 

इन नंबरों पर संंपर्क करें:-

शैलेन्द्र पाटले
+917773876666
 एके हलदार
 8718000011
 अरूण ध्रुव 
+919424238392
नरसिंग फरेन्द्र 
+919977774670
+917587067839;


अन्य पोस्ट