रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवम्बर। राज्य के लाखो कर्मचारी, पेंशनरों को बिना एरियर्स के लिए अगले सप्ताह का इंतजार करना होगा। निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद कर्मचारी और पेंशनरों को केंद्र की भांति महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से आदेश जारी करने में हो रहे विलम्ब से भारी रोष व्याप्त है। और आरोप लगाया है कि इस अनावश्यक देरी के लिए केवल व्यूरोकेट ही जिम्मेदार है ऐसा प्रतीत होता है कि वे जानबूझकर अड़ंगा लगा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि 2017 से अबतक कई महीने का डीए डीआर का एरियर हजम करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार पर ब्यूरोकेट्स पूरी तरह से हावी है क्योंकि जब जब केन्द्र सरकार डीए डीआर देती है तब देर सबेर अपने लिए खुद के हस्ताक्षर से पूरा एरियर का आदेश जारी कर यही ब्यूरोकेट राज्य सरकार के खजाने को खाली करती आ रहे हैं और कर्मचारियों और पेंशनरों के मामले में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है का पहाड़ा पकड़ कर मितव्ययता के नाम पर पूरा एरियर की राशि हजम कर रहे हैं। आदेश का कोई पता नहीं है।
महंगाई भत्ता लेने के आदेश खुद के हस्ताक्षर से निकाल लिए,यह अपने आपमें अदभुत उदाहरण बन गया है।