रायपुर
आज नवीन गौशाला झांकी में गोपाष्टमी
25-Nov-2023 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 25 नवंबर। गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को नवीन गौशाला झांकी अभनपुर में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 से वैदिक हवन का आयोजन किया गया है, साथ ही गायों की पूजा अर्चना और रावत नाचा कार्यक्रम भी रखा गया है। गोपाष्टमी पर्व के पावन पर्व पर सभी गौ माता को सोहई बांधा जाएगा।
कार्यक्रम के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल सुल्तानिया (समाज सेवी) रायपुर एवं उमाशंकर शर्मा (योगाचार्य रायपुर), विशेष अतिथि के रूप में मोहनलाल अग्रवाल गौ सेवक, अभनपुर डॉ. प्रज्वल सोनी, सोनी मल्टी हॉस्पिटल अभनपुर, कृष्णा प्रसाद सिंह सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थापक नवीन गौशाला झांकी होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी गौशाला समिति अध्यक्ष नवीन शर्मा अभनपुर एवं योगाचार्य लालजी साहू द्वारा दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे