रायपुर

दो साल से फरार कांग्रेस नेता आसिफ के खिलाफ कोर्ट की नोटिस
25-Nov-2023 3:47 PM
दो साल से फरार कांग्रेस नेता आसिफ  के खिलाफ कोर्ट की नोटिस

रायपुर, 25 नवम्बर। धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे कांग्रेस नेता के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस  जारी किया। कोर्ट परिसर में  नोटिस चस्पा करने के बाद शनिवार को आसिफ के  घर पर भी चस्पा होगी।कांग्रेस नेता आसिफ में मेमन के खिलाफ  सिविल लाइन थाने में केस दर्ज है। कोर्ट ने आसिफ मेमन को 3 जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है । आरोपी के खिलाफ पहले से ही  गिरफ्तारी वारंट जारी है।

 


अन्य पोस्ट